फर्टिलाइजर घोटाला: ईडी आज करेगी CM गहलोत के भाई से पूछताछ

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. फर्टिलाइजर घोटाले में गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत से आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि दोपहर में खुद अग्रसेन गहलोत नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचेंगे. बीते दिनों ही पूछताछ के लिए ईडी ने अग्रसेन गहलोत को नोटिस भेजा था.

बीते दिनों ही ईडी नेफर्टिलाइजर घोटाले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर समेत दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापे मारे थे. हालांकि ईडी की इस कार्रवाई के समय को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे.

ईडी की छापेमारी के बाद भड़की कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था. कांग्रेस ने कहा था कि जब राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की केंद्र की कोशिश नाकाम हो गई, तब ईडी ने छापेमारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के परिसर शामिल हैं.

क्या है आरोप

आरोप है कि अग्रसेन गहलोत के स्वामित्व वाली कंपनी म्युरिएट ऑफ पोटाश (एमओपी) फर्टिलाइजर का निर्यात कर रही थी, जो निर्यात के लिए प्रतिबंधित है. एमओपी को इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) द्वारा आयात किया जाता है और फिर इसे किसानों के बीच रियायती दरों पर वितरित किया जाता है.

आरोप के मुताबिक, अग्रसेन गहलोत आईपीएल के अधिकृत डीलर थे और 2007-09 के बीच उनकी कंपनी ने रियायती दरों पर एमओपी को खरीदा और इसे किसानों को वितरित करने के बजाय कुछ अन्य कंपनियों को बेच दिया. उन्होंने इसे इंडस्ट्रियल सॉल्ट के रूप में मलेशिया और सिंगापुर को निर्यात किया.

Choose your Reaction!
Leave a Comment
AI car modification · jojobet · dofollow backlink satın al · buy quality backlinks · buy quality backlinks · dofollow backlinks · guest post service · SEO, GEO, AEO, AIO and LLMO · winandoffice · aiswapface — AI Face Swap vs Deepfake: Editing, Context and Consent · buy backlinks · link building service · dofollow backlinks · buy backlinks · link building service · hacklink satın al · backlink anchor text · hacklink · hacklink panel satın al · hacklink satın al · hacklink panel satın al · jojobet · jojobet · jojobet · jojobet · jojobet